Voter ID Card Kaise Banaye Online 2026 – Full Process Hindi
नमस्कार ,
आप सभी को हमारे वेबसाइट पर आने के लिए , इस पोस्ट पर मैं आप सभी के लिया वोटर कार्ड से सम्बंधित सारा काम ले कर आया हूँ, और आप के लिए बोटर कार्ड से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर भी ले कर आया हूँ पर भी आप को कुछ डाउट है तो आप बे झिझक कमेंट कर सकते है आपका प्रश्न का उत्तर इस पोस्ट के निचे उत्तर मिल जायेगा ,
तो चलिए जानते है आप Voter ID Card Kaise Banaye Online 2026 – Full Process Hindi में कैसे बना सकते है तो भी एकदम कम समय में ,
वोटर कार्ड (Voter ID Card)क्या हैं?
आइये जानते है की वोटर कार्ड क्या हैं वोटर कार्ड को epic कार्ड भी कहते हैं जिसका फुलफार्म EPIC (Elector Photo Identity Card) होता हैं , जो की भारत के Election Commission of India द्वारा जारी किया जाता हैं और यह वोटर कार्ड एक सरकारी पहचान पत्र है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक को चुनाव में मतदान करने का अधिकार देना और उसकी पहचान प्रमाणित करना है। इसलिए आपसे अनुरोध है की आप जितना जल्दी से जल्दी हो सके अपना वोटर कार्ड बनवा ले इसके लिए मै आपको ऑनलाइन वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया सेटप वाइज स्टेप बताया हो ताकि आप घर बैठे या अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर जा कर अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। और बनवा ले।वोटर कार्ड का उद्देश्य क्या क्या हैं?
आइये जानते हैं की आपको बताया जा रहा है की वोटर कार्ड के क्या क्या उद्देश्य है इसकेलिए मैं आपको वोटर कार्ड का सारा उद्देश्य एक एक कर ले कर आया हूं.- 1-लोकसभा, विधानसभा और अन्य चुनावों में मतदान करना मे यानि वोटर देने मे मदद करता हैं ताकि आप इस सभी चुनाव मे अपना वोट दे सके।
- 2-मतदाता की पहचान सुनिश्चित करना। यानि आप एक वोट दे चुके हैं उनका प्रूफ हैं की आप एक मतदाता हैं।
- 3-फर्जी मतदान को रोकना। अगर आपके पास वोटर कार्ड रहेगा तो आप एक ही बार वोटर दे सकते हैं और जब आप दुबारा वोटर जायेगा तो आपका वोटर नंबर से आप का पता चल जायेगा की आप पहले ही वोटर दे चुके है और दुबारा वोट नहीं दे सकते हैं इसी कारण आप फर्जी वोटर से बच सकते है।
- 4-सरकारी पहचान पत्र के रूप में उपयोग करना। इसमें आप किसी भी सरकारी कार्य का फयदा उठा सकते हैं और अपना पहचान दे सकते हैं।
वोटर कार्ड कौन बनवा सकता है?
अब आइये जानते हैं की कौन कौन वोटर कार्ड बनवा सकते हैं इसके लिए मै बताये हु की कौन कौन वोटर कार्ड बनवा सकता हैं। इसके लिए निम्नलिखित शर्ते होना चाहिए तभी आप वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।1:-भारत का नागरिक हो।:- अगर आप भारत का नागरिक है तो आप अपना वोटर कार्स बनवा सकते है और इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड देना होगा जो की भारत का आधार कार्ड हो।
2-आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो (निर्धारित पात्रता तिथि के अनुसार)।:- वोटर कार्ड बनवाव के लिए एक निचित समय सीमा बतया गया हैं की आपको कब वोटर कार्ड बनवा सकते हैं इसके लिए 18 वर्ष कम से कम होना चाहिए तभी आप वोटर कार्ड बनवा सकते हैं वरना नहीं बनवा सकते है।
वोटर कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज?
वोटर कार्ड के लिए मै आपको निम्नलिखित दस्तावेज बता रहा की आपको कौन कौन सा दस्तावेज देने की जरुरत है वोटर कार्ड वनवाने के लिए 1-आधार कार्ड:- जिस भी कस्टमर मे आवेदक का वोटर कार्ड बना रहे हैं उनका आधार कार्ड देना होगा।
2-पासपोर्ट साइज फोटो:- जिस भी आवेदक का वोटर कार्ड बना रहे उनका एक पासपोर्ट साइज का फोटो देना होगा वो भी हाल ही का।
3-मोबाइल नंबर:- जिस भी आवेदक का वोटर कार्ड बना रहे उनका आधार कार्ड से जुडा मोबाइल नम्बर देना होगा और उस मोबाइल मे ओटीपी जायेगा जिसे बताना होगा।
4-जन्म तिथि प्रमाण (जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट आदि)
5-पता प्रमाण (आधार, बिजली बिल, बैंक पासबुक, गैस बिल आदि)
झारखण्ड में वोटर कार्ड ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया
झारखण्ड मे ऑनलाइन वोटर कार्ड बनाना हो तो मै आप के लिए एकदम सही और सटीक जानकारी निम्नलिखित स्टेप बता रहा हूँ जिसे आप एक बार मे ही समझ जायेंगे और अपने आप आप अपना नया वोटर कार्ड आप बना सकते है वो भी कुछ ही मिनटों मे, तो चलिए जानते है की आप कैसे अपना वोटर कार्ड कैसे बनाये देर किस बात की :Step 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो की भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की आधिकारिक वेबसाइट है, इस साईट का लिंक आप को इस पोस्ट के अंत में दिया हुआ है .
Step 2: इसके बाद नया पंजीकरण (New Registration) आप्शन पर क्लिक करना होगा और इसके बाद इसके लिए निम्नलिखित चरण है:-
Step 3: फिर आपके सामने “Login/Register” का आप्पशन आएगा जिस पर क्लिक करें।
Step 4: यदि आपका खाता नहीं है, तो “Don’t have account? Register as new user” पर क्लिक करें।
Step 5: अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड बनाएं।
Step 6: OTP से वेरिफाई करें और लॉगिन करें।
Step 7: नया वोटर कार्ड आवेदन (Form 6) पर click कर फॉर्म भरना सुरु कर दीजिये,इसे भरने जा सारा जानकारी मै अगले पोस्ट पर बता दूंगा एक एक कर।
Step 8: सबमिट करें:- सभी विवरण यानि फार्म 6 भरने के बाद आपको परिव्यु पर क्लिक कर अपना जानकारी दुख ले की सारा jankari सही भरे हैं या नहीं फिर सारा जानकरी जांचने के बाद “Submit” पर क्लिक करें। और अपना फॉर्मे सबमिट कर दीजिये।
आवेदन की स्थिति देखें
अब आपके सामने एक और परेशानी आता है की अब आप वोटर कार्ड अप्लाई तो कर दिया पर उसे कैसे देखे की कब तक बनेगा और अभी कहाँ पर पंहुचा है तो चलिए जानते है की आप अपने वोटर कार्ड का स्टेटस कैसे देख सकते है ,STEP 1 :- जब आप फॉर्म भरेंगे तो आपको एक रिफरेन्स नंबर मिलेगा उसे निकल ले .
STEP 2;- ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉग इन करे .
STEP 3- अब आप के सामने TRACK APPLICATION STATUS का आप्शन आ जायेगा उस पर चले जाये .
STEP 4- अब अपना EPIC नंबर भर के चेक कर सकते है .
वोटर कार्ड डाउनलोड करें
जब आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो आप “Download e-EPIC” सेक्शन से डिजिटल वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।FAQ:-
प्रश्न :- वोटर कार्ड बनवाने में कोण कोण सा दस्तावेज की जरुरत पड़ती है ?उत्तर :- वोटर कार्ड बनवाने में आप को अपना आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, एक फोटो, और अपने सदस्य में से किसी भी एक का वोटर कार्ड चाहिए /
प्रश्न :- वोटर कार्ड कितने दिने मे आ जाता है?
उत्तर :- वोटर कार्ड लगभग 10 से 15 दिने मे आ जाता है।
प्रश्न :- वोटर कार्ड कितने उम्र से बनता है?
उत्तर :- वोटर कार्ड का मिनिमम उम्र 18 वर्ष होता हैं।
प्रश्न :- वोटर कार्ड अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र से बनवाए या BLO से बांये कोण मान्य होगा ?
उत्तर :- अपने अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र से भी बनवा सकते है ये अपने BLO से भी बनवा सकते है दोनों मान्य है क्योकि दोनों सरकारी साईट से बनाया जाता है
प्रश्न :-वोटर कार्ड क्या है?
उत्तर: वोटर कार्ड एक सरकारी पहचान पत्र है, जो नागरिक को चुनाव में मतदान करने का अधिकार देता है।
प्रश्न :-वोटर कार्ड किसके द्वारा जारी किया जाता है?
उत्तर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया जाता है।
प्रश्न :-वोट देने की न्यूनतम आयु क्या है?
उत्तर: 18 वर्ष।
प्रश्न :-वोटर कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है?
उत्तर:
भारतीय नागरिक
18 वर्ष या उससे अधिक आयु
संबंधित क्षेत्र का निवासी
प्रश्न :-वोटर कार्ड बनाने के लिए कौन-सा फॉर्म भरना होता है?
उत्तर: Form 6
प्रश्न :-वोटर कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
उत्तर:
आधार कार्ड
निवास प्रमाण (जैसे राशन कार्ड, बिजली बिल)
जन्म प्रमाण (जैसे जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट)
पासपोर्ट साइज फोटो
प्रश्न :-वोटर कार्ड का उपयोग कहाँ-कहाँ होता है?
उत्तर:
चुनाव में वोट डालने के लिए
पहचान प्रमाण के रूप में
सरकारी योजनाओं में
प्रश्न :-वोटर कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन या ऑफलाइन Form 6 भरकर आवेदन किया जाता है।
प्रश्न :-वोटर कार्ड में सुधार (Correction) कैसे करें?
उत्तर: Form 8 भरकर सुधार किया जाता है।
प्रश्न :-. वोटर कार्ड खो जाए तो क्या करें?
उत्तर:
पुनः आवेदन करें
ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी निर्वाचन कार्यालय से डुप्लीकेट कार्ड बनवाएँ
प्रश्न :- EPIC नंबर क्या होता है?
उत्तर: EPIC (Electors Photo Identity Card) नंबर वोटर कार्ड पर दिया गया यूनिक नंबर होता है।
प्रश्न :- क्या वोटर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, NVSP Portal से e-EPIC डाउनलोड किया जा सकता है।
प्रश्न :- क्या बिना वोटर कार्ड के वोट दे सकते हैं?
उत्तर: हाँ, अगर आपका नाम मतदाता सूची में है और आपके पास अन्य वैध पहचान पत्र है।
प्रश्न :- वोटर कार्ड और आधार कार्ड में क्या अंतर है?
उत्तर:
वोटर कार्ड: मतदान के लिए आधर कार्ड: पहचान और सरकारी सेवाओं के लिए
प्रश्न :- वोटर लिस्ट क्या होती है?
उत्तर:
यह उन लोगों की सूची होती है जो वोट देने के पात्र हैं।
READ MORE :-
👉JPSC फॉर्म क्या है पूरा जानकारी।
👉सभी प्रकार के नौकरी मे लगने वाले दस्तावेज।
👉सभी प्रकार के लोन और स्कालरशिप के दस्तावेज।
👉सभी प्रकार के सर्टिफिकेट के दस्तावेज।
👉सभी प्रकार के कार्ड मे लगने वाले दस्तावेज।
👉सीनियर सिटीजन कार्ड क्या है और कैसे बनाये।
👉railway umid card apply online।