Type Here to Get Search Results !

Internal structure of the earth | पृथ्वी की आंतरिक संरचना

Internal structure of the earth | पृथ्वी की आंतरिक संरचना 


   क्लास-11, भूगोल ( geography ),अध्याय :- पृथ्वी की आंतरिक संरचना ( Internal structure of the earth ), नोट्स 



नमस्कार,

आज मै क्लास 11 भूगोल के अध्यय, पृथ्वी की आंतरिक संरचना का नोट्स ले कर आया हूं, इस नोट्स को आप याद कर ले धन्यवाद.




भू-कम्पीय तरंगे :-

भू-कम्पीय तरंगे मुख्यतः तीन प्रकार की होती है जो की निम्नलिखित है:-


(1): P तरंगे :-

इन्हे प्राथमिक तरंगे कहते हैं ये ध्वनि तरंगें की भांति अनुदैर्ध्य तरंगे होती है क्योंकि इनमें संरचना तथा कणो का दोलन एक ही सीध में होता है,इसकी औसत गति 8 किलोमीटर प्रति सेकंड ( 8 km/सेकंड ) होती है, यह ठोस, द्रव, गैस तीन अवस्था में गुजर सकती है,



(2): S तरंगे :-

इन्हे गौण तरंगे भी कहते हैं इन तरंगों की संरचना दिशा तथा कणो कि दोनों की दिशा एक दूसरे के समकोण पर होती है,

इसकी ओर गति 4 किलोमीटर प्रति सेकंड ( km/sec) होती है यह ठोस माध्यम से गुजर सकती है तथा तरल माध्यम में विलुप्त हो सकती है



(3) : L तरंगे :-

इन्हे धरातलीय या लम्बी तरंगे भी कहते है ये तरंगे मुख्यता धरातल तक ही सीमित रहती है यह ठोस, तरल , गैस तीनो अवस्था से गुजरती है,

इसकी ओर गति 3 किलोमीटर प्रति सेकेंड ( 3km/sec) से भी कम है




पृथ्वी की आंतरिक संरचना:-

पृथ्वी की मुख्य संरचना मुख्यतः तीन परतो में विभक्त है:-

(1):भू- प्रापटी,

(2): मैंटल,

(3): क्रोड,



(1):भू- प्रापटी :-

पृथ्वी की सबसे ऊपरी सतह को भू- प्रापटी कहते हैं यह अन्य परतो की तुलना में बहुत ही पतली होती है,और इसकी औसत मोटाई 33 किलोमीटर है यह पर्वतों के नीचे मोटी तथा महासागरों के नीचे पतली होती है यह पृथ्वी का ठोस है जिसकी रचना चट्टानों से हुई है


(2): मैंटल :-

पृथ्वी की भूपर्पटी पर के नीचे एक बहुत मोटी परत होती है जिसे मैंटल कहते हैं, यहां पर घनत्व 5 से बढ़कर 10 तक पहुंच जाता है मेंटल ठोस सैल का बना हुआ होता है मेंटल को दो उपवर्गों में बांटा गया है :-

(A):- उपरी मेंटल

(B):- नीचली मेंटल



( 3) : क्रोड:-

  पृथ्वी के केंद्र में गोलाकार क्रोड है भूकंप के उद्गम केंद्र के दूसरे ओर पृथ्वी पर एक ऐसा छोर है, जहां पर S- तरंगे नहीं पहुंच पाती | इसका अर्थ यह हुआ कि भू -क्रोड ठोस नहीं है



पृथ्वी की रासायनिक संरचना :-

(1) : भू -प्रापटी - सियाल ( सिलिकॉन + एल्युमीनियम )

(2) : मैंटल - सीमा ( सिलिकॉन + मैगनिसिअम )

(3) : क्रोड - निफे ( निकेल + लोहा )


आज के लिए इतना ही, आप सिर्फ हमारे द्वारा दिया हुआ पोस्ट पोस्ट को अच्छी तरह याद कर ले, क्योंकि इन्ही मे से परीक्षा मे पूछा जायेगा,





READ MORE :-

👉JPSC फॉर्म क्या है पूरा जानकारी।

👉सभी प्रकार के नौकरी मे लगने वाले दस्तावेज।

👉सभी प्रकार के लोन और स्कालरशिप के दस्तावेज।

👉सभी प्रकार के सर्टिफिकेट के दस्तावेज।

👉सभी प्रकार के कार्ड मे लगने वाले दस्तावेज।

👉OTHER DOCUMENTS LIST.

👉Csc के सभी कार्य एक साथ |

👉सीनियर सिटीजन कार्ड क्या है और कैसे बनाये।

👉railway umid card apply online।

👉msme registration online kaise karen 



धन्यवाद

Tags

Post a Comment

0 Comments